Sunday, February 15, 2009

गुलाबी चड्ढी और हिन्दुस्तानी मर्द का विरोध

दोस्तों,
अजब चू.... पंथी है, एक इस एक चीज ने आजे के प्रबुद्ध वर्ग के मर्दों का असली चेहरा दिखा दिया एक लड़की ने तथा कथित नरपुंगवों के तमाम विरोधों से भरे एक ब्लॉग, एक अपील ने तमाम प्रबुद्ध लोगो का (जो ब्लॉग में लिखे वो प्रबुद्ध.... बाकि साले चू.....)
आज नेट और हिन्दी में तमाम चिट्ठो में पढ़ा की बहुत से भाई लोगो की जल रही है की इस देश की लड़कियों में इतनी चेतनता कँहा से आ गई की वो किसी बात, किसी विचारधारा का विरोध करने की सोच सकें ???
लड़कियों, भारत में रहना है तो फ़िर इन तथाकथित बुद्धिजीविओं की तो सुनना पड़ेगा ना... जो तुम्हे ये बताएँगे की क्या दिखाओ, क्या नही, विरोध करना है तो कैसे करो...थू है ऐसी सोच के लोगो पर... जो प्रतीक को ले कर मुह चला रहे है.... विरोध के पीछे की वजह इनके लिए कोई मतलब नही रखती....
अरे लड़कियां है, अपनी तमीज में रहना चाहिए....ये थोड़ी ना की जो मन वो दिखाने लगो, जो मन वो करने लगो... फ़िर अभी जो हुआ, वो तो हद ही हो गई... चड्ढी...चड्ढी दिखाने लगी तुम लोग ?? चड्ढी जैसे प्रतीकों का इस्तेमाल इस भारत देश में वो भी लड़कियों के द्वारा???? हद है बेशर्मी की....
किसी मित्र ने कहा ब्रा का इस्तेमाल करो अपना विरोध दिखाने को... मान्यवर ब्रा भी अन्तःवस्त्र है और चड्ढी भी... फ़िर अन्तर करने की वजह क्या है????
दोस्तों, सही जगह पर सोचो.... विरोध की वजह जानो... प्रतीकों पर दिमाग ना लगते हुए ये देखो... की भारत की लड़कियों में भी अब जाग्रति आ रही है.... उसका स्वागत करो ना की उसको ले कर जल-भुन कर खाक होते हुए... इस विरोध को लैंगिक बनने की कोशिशों में "चड्ढी का बदला कंडोम" जैसी मानसिकता का स्वागत करो....
जागो भारत जाओ....

Tuesday, February 3, 2009

जींस पहन लिया तो अनाचार हो गया....

सुबह सुबह समाचार देखने के लिए कंप्यूटर खोला... समाचार मिला एक की साहब, एक मर्द को यह सहन नही हुआ की उसकी पत्नी जींस पहन कर बाज़ार जाए और उसको जींस पहना हुआ देख कर उसके भीतर का पुरूष जाग गया और उसने अपनी धर्मपत्नी की उधर भरे बाज़ार ही पिटाई कर दी की ये कोई पोषक है जो भी भले घरो की औरते या लड़कियां पहनती हो....??? पूरा समाचार इस लिंक पर है :
http://timesofindia.indiatimes.com/India/Man_assaults_jeans-clad_wife_for_dressing_up_like_men/rssarticleshow/4072709.cms

क्या हुआ है हमारी सभ्यता को? ये वो ही देश है ना ? जिस देश में महिलाओ के लिए कहा जाता था : यत्र नार्यास्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता.... किस तरफ़ जा रहे है हम? प्रगति की तरफ़ या तालिबान की ...????

Sunday, February 1, 2009

मंगलोर pub आतंक

मित्रो...
हद है हमारी नपुंसकता की... सच कह रहा हू हद है... हम तालिबानी मानसिकता के शिकार कुछ कुंठित गुंडों (जिनको यह लगता है की वो इस देश को खाकी निकर पहना कर चलाएंगे, और जिन्हें ये भी नही पता की हिंदू समाज में लड़कियों/महिलाओं की क्या स्थिति थी.... काश !! की कोई इन नासमझ लोगो को इतिहास का थोड़ा भी ज्ञान करा देता...) के आगे घुटने टेक रहे है।
बंधु, इस देश में महिलाओ की स्वनंत्रता कभी भी बाधित नही रही (इस देश के गुलाम होने से पहले) पहले के ज़माने में pub नही होते थे... पर महिलाओ को, लड़कियो को पूरी स्वंत्रता थी की वो जो मन करे... शायद ये ही वो पहला सभ्य देश/समाज था जिसने महिलाओ को पुरुषों के सामान अधिक दिए थे और जिन्हें वो समाज का एक बराबरी का हिस्सा मानता था। अपने से (मर्दों से) किसी भी तेरह कमतर नही....
फ़िर आज जब हम २१ शताब्दी में है ये भावना किधर से आई को लड़कियों का नाच, उनका अपने पुरूष मित्रो से मिलना उनके साथ बैठना या नाचना हमारी सभ्यता के लिए कलंक है?
कौन है इस सोच का जिम्मेदार???