Tuesday, February 3, 2009

जींस पहन लिया तो अनाचार हो गया....

सुबह सुबह समाचार देखने के लिए कंप्यूटर खोला... समाचार मिला एक की साहब, एक मर्द को यह सहन नही हुआ की उसकी पत्नी जींस पहन कर बाज़ार जाए और उसको जींस पहना हुआ देख कर उसके भीतर का पुरूष जाग गया और उसने अपनी धर्मपत्नी की उधर भरे बाज़ार ही पिटाई कर दी की ये कोई पोषक है जो भी भले घरो की औरते या लड़कियां पहनती हो....??? पूरा समाचार इस लिंक पर है :
http://timesofindia.indiatimes.com/India/Man_assaults_jeans-clad_wife_for_dressing_up_like_men/rssarticleshow/4072709.cms

क्या हुआ है हमारी सभ्यता को? ये वो ही देश है ना ? जिस देश में महिलाओ के लिए कहा जाता था : यत्र नार्यास्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता.... किस तरफ़ जा रहे है हम? प्रगति की तरफ़ या तालिबान की ...????

1 comment:

  1. क्या किया जा सकता है? अब तो कुछ लोग खुद भी तालिबान होते जा रहे हैं.

    पत्नि को नही पहनने दे रहे हो तो खुद भी क्युं पहनते हो? खुद भी भार्तिय वस्त्र धारण किजिये.

    रामराम.

    ReplyDelete